नोएडा सेक्टर-12 स्थित माडर्न स्कूल में छह साल की बच्ची से बैड टच के मामले में अभिभावकों में रोष है, जिसको लेकर सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिजन स्कूल के बाहर पहुंचे और गेट के बाहर बैठककर प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच परिजनों ने मॉर्डन स्कूल हाय-हाय और माडर्न स्कूल मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। बच्ची से बैड टच के मामले में लगातार परिजनों में उबाल देखा जा रहा है। उनकी मांग है कि उनके बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूलों में एक सुरक्षित वातावरण मिल सके। हर जगह सीसीटीवी लगा हो, ताकि निगरानी रखी जा सके। बीते दिनों छह साल की बच्ची के साथ हुई घटना के मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।