फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा के एमिटी विवि में 16 जनवरी को उद्यमोत्सव, निवेशक नेटवर्क की मेजबानी

अनुज कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 12:16 PM IST

एमिटी विश्वविद्यालय 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उद्यमोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इसको शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की संयुक्त पहल से किया जाएगा। इसमें छात्र उद्यमियों के लिए निवेशक समुदाय के साथ जुड़ेंगे और कुल 35 स्टार्टअप को 8 निवेशकों के सामने पेश करेंगे। साथ ही फंड जुटाने, बिजनेस मॉडल और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों से मेंटरशिप प्राप्त करने के लिए मौका मिलेगा। इस मौके पर कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने बताया कि विवि दिल्ली एनसीआर से एकमात्र विश्वविद्यालय है, जिसे उद्यमोत्सव -2025 की मेजबानी के लिए चुना गया है। छात्रों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम विवि समेत अन्य 13 स्थानों पर राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह समारोह के रुप में मनाया जाएगा। इसमें विवि के एक स्टार्टअप को मंत्रालय की ओर से शामिल किया गया है। इस दौरान इनक्यूबेटर के सीईओ ओजस्वी बब्बर ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों और उद्यमियों को उनके सबसे बड़े व्यावसायिक विचारों को साकार करने के लिए सशक्त बनाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें