परी चौक स्थित एसडीएस एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी में किया गया आयोजन ग्रेटर नोएडा।। परी चौक स्थित एसडीएस एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। सोसाइटी के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पना के आधार पर चित्र बनाकर उसमें रंग भरे। इसके बाद बच्चों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। जादूगर हिमांशु ने बच्चों को तरह-तरह के जादू दिखाए, देखकर बच्चे आश्चर्यचकित रह गए। सभी ने खूब आनंद लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों की ओर से किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर नूपुर सिंह, दूसरे स्थान पर भाव्या गुप्ता, तीसरे स्थान पर अक्षिता सिंह , चौथे स्थान पर प्रत्यक्षा इसरानी और पांचवें स्थान पर मेहर गांधी को विजेता घोषित किया गया। वहीं, जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर रायना वर्मा, दूसरे स्थान पर समाइरा मोदगिल, तीसरे स्थान पर आद्या चौधरी, चौथे स्थान पर नायोमिका शर्मा और पांचवे स्थान पर शुभांजली विजेता चुनी गईं। विजेताओं के नाम की घोषणा के बाद उन्हें पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। एओए अध्यक्ष अजय भान शर्मा, उपाध्यक्ष एसके निगम, सचिव कुलदीप कुमार भाटी, सह सचिव प्रशांत पायल, कोषाध्यक्ष मनू दीक्षित, मनोज कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद सिंगल, अभिनव गोयल, चंद्रवीर चौहान, सांस्कृतिक समिति की अनिशी, शिवांगीनी और गीता यादव मौजूद रहीं।