ग्रेटर नोएडा शहर की सबसे बड़ी और पुरानी बाजार कहे जाने वाले जगत फार्म बाजार के व्यापारियों को आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि शहर का मुख्य बाजार होने के बाद भी प्राधिकरण की ओर से पार्किंग तक की व्यवस्था नहीं किए जाने के अलावा यहां पर अवैध ठेलों वालों के कब्जे होने से रोजाना दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारियों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर अधिकारी आते हैं और खानापूर्ति करके चले जाते हैं।