नौ साल से प्रतिदिन निवासी रजिस्ट्री करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हर बार केवल भरोसा दे दिया जाता है कि जल्द से जल्द रजिस्ट्री शुरू करा दी जाएगी, लेकिन वह दिन अब तक नहीं आया है। निवासियों ने पूरी जिदंगी की कमाई घर खरीदने में लगा दी। उसके बाद भी उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। यह मुद्दा साइट सी की शिवालिक होम्स सोसाइटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में रविवार को उठाएं।