फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में हुआ अमर उजाला संवाद, लोग बोले- व्यावसायिक भवन में बढ़ रही चोरी, पुलिस की गश्त है जरूरी

अनुज कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:58 PM IST

सेक्टर 7 स्थित ग्लोबल ग्लोरी कंपनी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेक्टर 7 के उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बताई। नोएडा के उद्यमियों ने बताया कि वह नोएडा जैसे औद्योगिक शहर में भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे उनका समय और धन दोनों ही व्यर्थ हो रहा है।यहां अनधिकृत तरीके से वेंडर बढ़ गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग न होने से लोग कहीं भी अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। उद्यमियों ने बताया कि जीएसटी विभाग भी उनका साथ नहीं दे रहा है। तकरीब 15-15 साल पुराने बिलों को भरने के साथ ही इसकी रिपोर्ट भी मांगी जा रही है। उद्यमियों का कहना है कि इतनी पुरानी रिपोर्ट हम देने में सक्षम नहीं हैं। सेक्टर के सभी पार्कों में शराबियों का जमावड़ा लगता है जो लड़ाई झगड़े, मारपीट, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अक्सर उद्यमियों के लिए सिर दर्द बनते हैं। इस पर पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए। इस मौके पर संजीव भार्गव, उपेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, मयंक जैन, प्रवेश ठकराल, अजय वर्मा, रूपक जैन, सतीश कुमार, रितेश सक्सेना, राजीव गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें