फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला की पड़ताल में सेक्टरों में समस्याओं की दिखी भरमार, गंदगी और सीवर ओवरफ्लो से परेशान

अनुज कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 11:14 PM IST

शहर के सेक्टरों में फैली गंदगी और सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या के कारण निवासी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। सेक्टरों में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों पर पेड़ों की छंटनी करने के बाद उनकी टहनियों को छोड़ दिया गया है। जो सड़कों के दोनों की तरफ जमा हैं। इसके अलावा गलियों में जगह-जगह सीवर ओवर फ्लो होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2, सेक्टर सिग्मा-1, सेक्टर बीटा-2 और सेक्टर गामा-1 के ब्लॉकों में कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिली। यहां पर जगह-जगह पर कूडे के ढेर, पेड़ों की हुई छंटनी की टहनियां और सीवर ओवर फ्लो का सड़कों पर बहता हुआ पानी दिखाई दिया। सेक्टर वासियों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है। उनकी तरफ से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है लेकिन, धरातल पर काम कुछ नहीं किया गया है। जिससे लोगों की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। सेक्टर अल्फा-2 के आई ब्लॉक में सीवर का सड़क पर बहता पानी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 के आई ब्लॉक में सीवर ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहता हुआ दिखाई दिया। ब्लॉक की गलियों में सीवर ओवर फ्लो होने के बाद गंदा पानी भरा हुआ दिखाई दिया। सीवर के जमा गंदे पानी से लोग आवागमन करने के लिए मजबूर दिखाई दिए। सेक्टर सिग्मा-1 में फैली पड़ी गंदगी सेक्टर सिग्मा-1 में जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी हुई दिखाई दी। यहां पर सेक्टर के सामने ही सड़क के किनारे गंदगी फैली पड़ी हुई है। जोकि आसपास बदबू भी फैला रही है। जिससे लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। फैली गंदगी में कुछ लावारिस मवेशी खाते हुए भी दिखाई दिए। सेक्टर बीटा-2 में फैली पड़ी गंदगी, जमा पेड़ों की टहनियां सेक्टर बीटा-2 में एच ब्लॉक में गंदगी फैली पड़ी हुई दिखाई दी। साथ ही जी ब्लॉक के अलावा अन्य ब्लॉकों में पेड़ों की छटाई की गई टहनियां सड़कों के किनारे पड़ी दिखाई दीं। इसके अलावा सेक्टर में कई स्थानों पर सीवर ओवर फ्लो होने की भी समस्या देखने को मिली। सेक्टर में गंदगी फैले रहने की समस्या बनी ही रहती है। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होता है। - योगेंद्र भाटी, सेक्टर, सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या के संबंध में कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। आए दिन सेक्टर में सीवर ओवर फ्लो होता रहता है।- संजय कसाना, सेक्टर अल्फा-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, आए दिन सेक्टर में सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या बनी रहती है। सड़क पर बहते सीवर के पानी से गुजरना पड़ता है। समस्या का समाधान होना चाहिए। - जितेंद्र तिवारी, सेक्टर अल्फा-2 निवासी शहर के जिन सेक्टरों में जो भी समस्या है, जल्द ही उन्हें ठीक कराया जा रहा है। जहां से भी समस्या की शिकायत मिल रही है, तत्काल में उसका निस्तारण किया जा रहा है। -- अभिषेक पाठक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ओएसडी। आशीष चौरसिया की रिपोर्ट...

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें