ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-एक में 14 साल बाद पार्क के निर्माण कार्य शुरू हुआ है। निवासियों को पार्क नहीं होने पर काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। अब बच्चों से लेकर बुजुर्गों को पार्क बन जाने के बाद काफी फायदा होगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि सेक्टर बीटा एक स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने वर्षों से खाली पड़ी भूमि पर पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यह काम अटका पड़ा था।