फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रेम संबंध में रोड़ा बनी प्रेमिका की मां, ग्रेनो में हत्यारा आरोपी गिरफ्तार

अनुज कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 03:26 PM IST

प्रेम संबंध में रोड़ा बनी प्रेमिका की मां की गला दबाकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोस्तों को पैसे का लालच देकर उनके साथ मिलकर दिल्ली की महिला की हत्या के बाद शव को ग्रेटर नोएडा में फेंककर फरार हो गया था। ईकोटेक 1 कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि 25 नवंबर 2024 को कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात महिला (40) का शव मिला था। मृतका की पहचान के प्रयास के बाद 29 नवंबर को उसकी पहचान सुमन निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई थी। परिजन ने शव की पुष्टि के बाद बताया कि सुमन की गुमशुदगी पहले ही मंगोलपुरी थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी। मुख्य आरोपी विक्की उर्फ सतीश ने अपने एक दोस्त और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर सुमन को पहले बहाने से घर से बाहर बुलाया। इसके बाद सुमन को अपनी अर्टिगा कार में बैठाकर दिल्ली के करनाल बाईपास स्थित भलस्वा चौक के पास गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को कार में कई घंटों तक लेकर घूमते रहे और फिर ग्रेटर नोएडा के सुनसान इलाके में शव फेंककर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस केस दर्ज जांच कर रही थी। वहीं महिला के बच्चे ने दिल्ली के मंगोलपुरी में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने मामले मुख्य आरोपी के साथ नाबालिग को पकड़ा है। मुख्य आरोपी की पहचान विक्की उर्फ सतीश निवासी राजीव नगर दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी विक्की पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के सबूतों की मदद से घटना का खुलासा किया है। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए हत्या की पूरी साजिश का ब्योरा दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका का दामाद दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। वहीं आरोपी का भाई जेल में हत्या के मामले में जेल में बंद है। जेल में जाने के दौरान ही महिला की पुत्री की मुलाकात आरोपी के साथ हुई थी। इस दौरान नजदीकिया बढ़ने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले महिला के दामाद को जमानत मिल गई थी। इस कारण महिला ने अपनी पुत्री को दामाद के साथ रहने के लिए कहा था। इस बात से आरोपी नाराज था। इसी कारण महिला को ठिकाने के लिए साजिश रची। अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला को ज्वेलरी दिलाने का लालच दिया और कार में बैठा लिया फिर रास्ते में जाकर महिला की मफलर से गला कसकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को ग्रेटर नोएडा में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही थी। --

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें