पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत बालक को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस उपायुक्त नोएडा राम बदन सिंह ने पूरे मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। थाना फेस-1 प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने टीमें गठित कर मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि आरोपी धीरज ने पहले किशोर का अपहरण किया, उसके बाद उसे गाजियाबाद ले जाकर वहां उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। जब आरोपी को लगा कि किशोर की मौत हो गई है, उसके बाद वह किशोर को वहीं छोड़कर चला गया, लेकिन किशोर जिंदा था और स्थानीय पुलिस ने उसे पास के एक आश्रम में उसके लालन पालन के लिए छोड़ दिया था, दूसरी तरफ नोएडा की पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, परत दर परत खुलती चली गई। जिसके बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए धीरज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है जिसे हरौला पार्क के पास से बुधवार को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया गया।