ग्रेटर नोएडा ओमिक्रोन-3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में बुधवार रात तेज आंधी तूफान के दौरान एक फ्लैट की रेलिंग अचानक नीचे गिरने से उसकी चपेट में 50 वर्षीय महिला के बाद उसके दो वर्षीय नाती की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद निवासियों का बिल्डर और पुलिस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जबरन लोगों को हटाया।