सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन से पहले सेक्टर-62 की तरफ जाने वाली सड़क पर मंगलवार सुबह कूड़े से भरा ट्रक पलट गया। इस वजह से सुबह व्यस्त समय में सेक्टर-71 चौराहे से सेक्टर-62 गोल चक्कर व नेशनल हाईवे की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फसने लगा। कुछ ही देर में यहां पर जाम लग गया। ग़नीमत रही कि बीच सड़क पर जब ट्रक पलटा तब उसके नीचे कोई वाहन चालक या राहगीर नहीं दबा। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस व नोएडा अथॉरिटी के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर क्रेन से ट्रक सीधा करवाया गया। इसके बाद कूड़ा उठाने का काम शुरू करवाया गया।