नोएडा के फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में फुटवियर और फैशन डिजाइनिंग के छात्रों के लिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन पांच तल का होगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र (इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर, आईटीसी) की स्थापना की जाएगी और छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लासेज भी तैयार होंगी।