संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पाइट पर महापंचायत में किसान शामिल हुए। किसानों के मुद्दे को लेकर वार्ता करने के लिए यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने किसानो से वार्ता की। 14 किसान संगठनो के नेता शामिल हुए। वार्ता मे 10 फीसदी भूखंङ देने, 64 फीसदी मुआवजा देने, नया भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने समेत मांगे रखी गई।