आम्रपाली ड्रीम वैली-2 में 15 साल के बाद 646 फ्लैट मालिकों को कब्जा मिला। 47 टॉवर की सोसाइटी में पहले 5 टॉवर के लोगों को आशियाना मिला। आम्रपाली ड्रीम वैली-2 के कुल 47 टावर में 8304 फ्लैट हैं। वर्ष 2010 में बिल्डर ने बुकिंग की थी। एनबीसीसी ने पूजा के बाद 222 खरीदारों को फ्लैटों की चॉबी सौंपी।