ग्रेटर नोएडा में नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के कार पार्किंग में मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में करीब 20 हजार छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं, वाहन यूनियन के पदाधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।