उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस प्रकार की असंसदीय भाषा का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता हूं। कांग्रेस के शब्दकोश में जितनी भी गालियां होती हैं, जितने भी कड़े शब्द होते हैं बारी-बारी से उनके सभी नेताओं ने गाली दी जो राजनीतिक जीवन में अशोभनीय होता है। आज जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया गया पूरा देश इससे गुस्से में है..."