नोएडा के सेक्टर 39 के ई- ब्लाक में एक शख्स ने अपने बिजनेस पार्टनर की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी । मंगलवार रात को आरोपी अपने बिजनेस पार्टनर के घर में घुसा औऱ अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सबसे पहले उसने अपने बिजनेस पार्टनर के नौकर पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उसकी पत्नी और बेटे को अपनी गोली का निशाना बना लिया।