फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ लुटेरों ने बिना मास्क लगाए ही शोरूम लूट लिया

Wed, 12 Apr 2017 09:19 PM IST
जेपी शर्मा, अमर उजाला टीवी/ ग्रेटर नोएडा

यूपी भले ही राज बदल गया हो लेकिन लुटेरों के हौसले अब भी बुलंदियों पर हैं, वो भी ऐसे कि लुटेरे बेखौफ होकर, बिना मास्क लगाए आते हैं और बंदूक की नोक पर शोरूम लूट ले जाते हैं। ग्रेटर नोएड के जगत फार्म में बने एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में तीन लड़के घुसते हैं, सबके चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। इनमें से किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है, न ही अपने चेहरे को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। शोरूम में घुसा एक लड़का काउंटर के पार बैठी महिला को दबोच लेता है और उसपर बंदूक की बट से वार करता है, जबकि एक लड़का काउंटर के अंदर बैठे आदमी को दबोचता है और तीसरा लड़का गल्ले पर हाथ साफ कर देता है। तीनों बेखौफ होकर लूट को अंजाम देते हैं और बंदूक लहराते हुए भाग निकलते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें