ग्रेटर नोएडा में पिछले दिनों हुई अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। खबर के मुताबिक मीट कारोबारी ने प्रेमिका से बॉक्सर जितेन्द्र मान की हत्या कराई थी। बतया जा रहा है कि युवती ने बॉक्सर पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया थी। यही वजह रही कि युवती ने अपने पूर्व प्रेमी मीट कारोबारी के साथ मिलकर बॉक्सर जितेन्द्र मान की हत्या की प्लानिंग बनाई। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में अज्ञात बदमाशों ने अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज जितेन्द्र मान की गोली मारकर हत्या कर दी। मुक्केबाज का शव अपार्टमैंट के फ्लैट में मिला था।