फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV और कंचन के फोन से खुलेगा अब निक्की की मौ*त का सच, जांच में नया मोड़!

Video Updated Thu, 28 Aug 2025 02:01 PM IST

ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी पति विपिन के घर और बाहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। कासना कोतवाली पुलिस ने कहा है कि घटना में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में निक्की के बेटे व अन्य बच्चों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक निक्की के मायके वालों ने अभी कुछ समय मांगा है। वहीं, सोशल मीडिया पर निक्की के बेटे का वीडियो वायरल है। जिसमें वह आग लगाने की बात बता रहा है। आरोपी विपिन के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने उनकी डीवीआर जब्त कर ली है।

साथ ही पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त की है। पुलिस ने कंचन के मोबाइल से बनाई गई वीडियो का समय भी अपनी जांच में शामिल किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आग लगने के बाद निक्की को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से पुलिस को बताया गया था कि सिलिंडर फटने से निक्की जली थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने अस्पताल में झूठी सूचना दी थी।  इस संबंध में पुलिस ने डॉक्टर के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस दावा कर रही है कि निक्की ने ही डॉक्टरों को बताया था कि सिलिंडर फटने से आग लगी थी। हालांकि इसकी पुलिस आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। 

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला बुधवार को दादरी के रूपवास गांव में निक्की के परिजनों को सांत्वना देनी पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि पहले भी मारपीट हुई थी। जिसमें पंचायत कर समझौता करा दिया गया। हाथ जोड़कर निवेदन है कि अगर बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है तो उस पर समझौते का दबाव नहीं बनाए। नहीं तो फिर इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें