फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

राहुल तिवारी Updated Sun, 23 Nov 2025 08:27 PM IST

गुरुग्राम में बादशाहपुर थाना क्षेत्र में वाटिका चौक के पास शनिवार की देर शाम विपुल वर्ल्ड सोसाइटी के सामने अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बाइक सवार को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी को लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान सोनीपत के आर्य नगर निवासी राहुल (20) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सेक्टर-37 स्थित अंजना कॉलोनी में अपनी मौसी के पास रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें