फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया-राहुल पर बनाए झूठे केस': गुरुग्राम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

अनुज कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 10:18 PM IST

गुरुग्राम। भाजपा द्वारा थोपे गए झूठे मुकदमों के खिलाफ और सोनिया गांधी व राहुल गांधी की सत्य की जीत के जश्न में हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय (गुरुकमल) के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि हालिया घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि सत्य को चाहे जितना परेशान किया जाए, उसे पराजित नहीं किया जा सकता। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बदले की राजनीति के तहत कांग्रेस नेतृत्व पर झूठे मुकदमे थोपने की कोशिश की, लेकिन अब सत्य की जीत हुई है। प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं, किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। कटारिया ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक विभाजन के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है, लेकिन अब जनता सच्चाई समझ चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें