फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में वारदात, मोबाइल फोन बना जान का दुश्मन, हत्या के मामले में चार दबोचे

अनुज कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 05:58 PM IST

गुरुग्राम पुलिस ने चार दिन पहले झाड़ियां में मिले शव के मामले की छानबीन करके चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवको में तीन युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जबकि एक मध्य प्रदेश का रहने वाला है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने इस बात का खुलासा किया है कि मृतक आशीष ने बृजेश नामक आरोपी का मोबाइल ले रखा था जिसे वापस नहीं कर रहा था। मोबाइल वापस लेने के लिए चारों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की बाद में उसी के मफलर से उसका गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के लिए शव को एक झाड़ी में छुपा दिया था। सेक्टर 93 चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप की टीम ने और मृतक की पहचान करके पूरे मामले का खुलासा किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें