गुरुग्राम में शहीद कप्तान कपिल कुंडू की स्मृति में पटौदी क्षेत्र के खोपड़े अखाड़ा, खोर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती सम्राट मोहन नाना के नेतृत्व में आयोजित इस मैट दंगल में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के करीब 300 पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल विभाग के उप निदेशक गिरिराज सिंह मौजूद रहे।