फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में बन रहे चेंजिंग रूम और हॉल का काम एक महीने से बंद

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 02 Jun 2026 10:28 PM IST

गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे खिलाड़ियों की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्टेडियम में पंचायत की ओर से जिला योजना 2025-26 के तहत कराया जा रहा स्टोर रूम (हॉल) और चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। पिछले एक महीने से यहां निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है, जिसके चलते खिलाड़ियों में भारी निराशा है। हैरानी की बात यह है कि इस निर्माण कार्य को इसी साल मई महीने में पूरा कर खिलाड़ियों को सौंपा जाना था। मई का महीना बीत जाने के बाद भी काम पूरा होना तो दूर, फिलहाल मौके पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पंचायत विभाग की लापरवाही और सुस्त रवैये के कारण खिलाड़ी भीषण गर्मी के इस मौसम में भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अपने खेल उपकरण सुरक्षित रखने और कपड़े बदलने के लिए लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें