हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उद्योग विहार थाना क्षेत्र में महिला से अवैध संबंधों में पति की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर विक्रम की हत्या की योजना बनाई थी। जांच व पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने यूट्यूब पर हत्या करने के तरीके देखकर तरीका अपनाया था। हालांकि महिला खुद ही अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने पर फंस गई। पुलिस ने इस मामले में विक्रम (मृतक) की पत्नी सोनी देवी और शव दबाने के लिए गड्ढा खोदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।