गुरुग्राम के राजीव चौक के पास साइड न देने पर स्कॉर्पियो सवार युवक ने विंडसर कार चालक को डंडे से पीटा और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित कार चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस से इंसाफ की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।