फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में अनियंत्रित प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार इंजीनियर और एक गोवंश रौंदा

Vikas Kumar Updated Sun, 08 Dec 2024 08:20 PM IST

गुरुग्राम सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दयानंद कॉलोनी के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित प्राइवेट बस स्कूटी सवार को रौंदते हुए डेयरी की दीवार को टक्कर मारी। इस हादसे में स्कूटी सवार इंजीनियर व एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं, एक महिला घायल हो गई। प्राइवेट बस की टक्कर से डेयरी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को अंजाम देकर बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दयानंद कॉलोनी के निकट अभिमन्यु की डेयरी है। रविवार की सुबह अभिमन्यु लोगों को दूध वितरित कर रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन की ओर से बस स्टेंड जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डेयरी की तरफ आई। अनियंत्रित बस पहले स्कूटी पर सवार होकर दूध लेने आए दयानंद कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय इंजीनियर शिवकुमार को रौंदते हुए डेयरी की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में स्कूटी सवार शिवकुमार और एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में एक महिला सुमन भी घायल हो गई। बस की टक्कर लगते ही डेयरी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने प्राइवेट बस के चालक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-5 थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्राइवेट बस को अपने कब्जे में ले लिया और बस चालक की पहचान के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है, ताकि इस हादसें के कारणों का पता चल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें