दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई और लंबा जाम लग गया। हादसा तब हुआ जब सुबह के समय दिल्ली से जयपुर जा रहा ट्रक चालक को नींद आ गई और वह डिवाइडर से टकराकर जयपुर की तरफ जा रहा ट्रक से टकरा गया। टक्कर में ट्रक पलट गया और पीछे से आ रही तीन से चार कारें भी टकरा गई। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। ऐसे में ट्रक पलटने के कारण हाईवे पर लगभग दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। घंटो मशक्कत के बाद लोगों को जाम से राहत मिली।