गुरुग्राम में मुफ्त सफर का सपना दिखाने वाली स्टेज कैरेज स्कीम अब गुरुग्राम में दम तोड़ती नजर आ रही है। शहर के 7000 से अधिक पास धारकों के लिए यह योजना राहत देने के बजाय सिरदर्द बन गई है। निजी बस संचालकों की मनमानी के आगे सिस्टम पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है, जबकि इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को हो रही है। आठ दिन पहले निदेशालय के सख्त निर्देशों के बावजूद भी निजी बसों में पास धारकों से खुलेआम किराया वसूला जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि छात्राओं को रोजाना जेब से पैसे खर्च कर कॉलेज और स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।