गुरुग्राम स्थित मानेसर के सेक्टर-83 में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से वाटिका की ओर जाने वाली सड़क पर अंधेरा रहने के कारण रात के समय आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ रहा है।