फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: घर बैठे भेजें सात समुंदर पार भाई को राखी, गुरुग्राम में डाक विभाग ने दी ऑनलाइन सुविधा

गुरुग्राम में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने इस बार राखी भेजने की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बना दिया है। अब जिले के लोग घर बैठे इंडिया पोस्ट की ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सेवा के माध्यम से राखी और छोटे उपहार स्पीड पोस्ट से भेज सकेंगे। जरूरत पड़ने पर पार्सल की घर से पिकअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। त्योहार के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की है। जिले के मुख्य डाकघरों में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक केवल राखियों की बुकिंग के लिए विशेष काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि ग्राहकों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े। विभाग के अनुसार इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक बुकिंग दर्ज की जा रही है। जिले से प्रतिदिन औसतन 20 राखियां विदेश और 10 से अधिक देश के विभिन्न राज्यों में भेजी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें