हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांकचुक दिल्ली से गुड़गांव के वेदांत अस्पताल में मंगलवार की रात 8 बजे लाया गया। जहां पर उनको आईसीयू वार्ड में डॉक्टर यतिन मेहता की देखरेख में रखा गया है। 166 नंबर बेड पर उनका उपचार चल रहा है। सुरक्षा के चलते डीसीपी संदीप मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस भर्ती किया गया है। खुफिया विभाग की जानकारी के अनुसार, दिल्ली से भी लोग यहां पर आ सकते हैं। कानून व्यवस्था न प्रभावित हो इसके लिए पुलिस की ओर से पूरे प्रबंध किए गए। दिल्ली पुलिस की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। सोनम के परिजनों व रिश्तेदार के अलावा किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय की पूरे मामले पर नजर बनी हुई है पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है।