फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट बैट और पाइप से पिता को मार डाला, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 10:46 PM IST

गुरुग्राम में सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले बेटे को टोकना एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुआ। युवक मंगलवार की देर शाम शराब पीकर घर आया था। जब उसकी पत्नी ने टोका तो उसके साथ मारपीट करके जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान बीच बचाव में करने आए पिता की क्रिकेट बैट और पाइप से पिटाई कर दी। इससे बुजुर्ग पिता काे गंभीर चोटें आई। बुजुर्ग व घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें