गुरुग्राम। सिलोखरा गांव के जोहड़ (तालाब) का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस मामले में 27 सितंबर को एनजीटी में सुनवाई होनी है। जीएमडीए के शहरी पर्यावरण प्रभाग के अनुसार तालाब के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है। तालाब के चारों ओर पौधे लगाए गए और भी लगेंगे।। तालाब के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक का निर्माण करा गया है। बच्चों के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। इस तालाब के साथ सिग्नेचर टावर और रिहायशी एरिया पड़ता है। इसे एक मॉडल तालाब के रूप में तैयार किया जा रहा है।