फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्मशान घाट की दीवार गिरने से बच्ची सहित चार की मौत, दो घायल

साइबर सिटी गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार गिरने से मलबे में छह लोग दब गए। जिसमें बच्ची सहित चार की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम व अधिकारी मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने में जुटे हैं। पुलिस के अनुसार घटना शाम 5.30 से 6 बजे के बीच अर्जुन नगर गली नंबर 8 में हुई है। यहां पर श्मशान घाट की 18 फीट ऊंची दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई। वहीं दीवार के साथ गली में बैठे लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोग मलबा हटाने में जुट गए। जिला प्रशासन की टीम व अधिकारी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुटे हैं। आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को निकालकर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान देवी दयाल(72), कृष्ण कुमार (52), मनोज (35) और मासूम बच्ची खुशबू (10) की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें