फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 45 में सीवेज लाइन जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

गुरुग्राम के सेक्टर 45 की सड़कों पर पानी बह रहा है। बरसात का पानी नहीं है। पड़ोस के कन्हई गांव में सीवेज लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी बाहर निकल रहा है और सेक्टर 45 के मकान संख्या 1010 की लाइन में नहर की तरह बह रहा है। सेक्टर 45 के आरडब्ल्यूए महासचिव पुनीत पाहवा ने बताया कि रविवार की रात से सेक्टर में यह गंदा पानी बह रहा है। गंदे पानी की वजह से लोगों को कार्यालय जाने में , बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी आई है। नगर निगम को जगह-जगह जाम सीवेज की सफाई करने को हटाने का अनुरोध निवासियों ने किया है। अगर यह पानी जमा रहा है तो इस इलाके में पेयजल की लाइन में भी जा सकता है और बीमारियां फैल सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें