न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क अब बनने की उम्मीद है। द्वारका एक्सप्रेसवे को सेक्टर 99 और 99 ए से जोड़ने वाली दो-लेन वाली सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। इससे कई सोसाइटियों, कॉलोनियों और गांव के लोगों को आवाजाही करने में सुविधा होगी। हाल ही में कैबिनेट मंत्री के पीए मंजू ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क का निरीक्षण किया था। इसमें नगर निगम मानेसर (एमसीएम), नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी), गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कई अधिकारी शामिल रहे। वहीं मंजू ने एमसीएम संबंधित जमीन एमसीजी को आवश्यक कागज देने का निर्देश दिया था। इसके बाद मानेसर नगर निगम के एक्सईएन सुशील ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम को जमीन से संबंधित सभी जानकारी ई मेल कर दी गई है।