फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बारिश से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

रविवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर के कई इलाकों में लोगों ने ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे खिल उठे। बाजारों और पार्कों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें