गुरुग्राम के सिटी थाने में शनिवार को भी बारिश का पानी भरा हुआ है। जिस कारण थाने के स्टाफ सहित अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थाना परिसर में करीब एक से डेढ़ फीट पानी भरा होने से कोई अपनी शिकायत लेकर भी एसएचओ कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे। वहीं, थाने से ही पुलिस लाइन की सोसाइटी का रास्ता है, उन लोगों को अंदर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है।