गुरुग्राम में मंगलवार को माता शीतला के दरबार में मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं ने दरबार में जयकारे लगाए। मंदिर के साथ लगे बरामदे ढोल मंजीरे के साथ महिला भक्त भजन कीर्तन करती नजर आई। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुंडन कराए। काफी संख्या में भक्त महिलाएं मन्नत का धागा, ईट से प्रतीकात्मक घर बनाकर अपने नए घर की कामना की। बहुत सारे श्रद्धालुओं ने तालाब की मिट्टी उठाई, जिसे पवित्र माना जाता है। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां है। पहले दिन कलश स्थापना और पूजा उपायुक्त अजय कुमार और मंदिर के सीईओ सुमित कुमार परिवार सहित करेंगे। नवरात्र में माता के मंदिर परिसर में चंडी पाठ किया जाएगा। करीब 150 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे। कानूनी सहायता समेत कुछ एनसीओ के कैंप भी नवरात्र के दौरान लगेंगे। मंदिर के पट 24 घंटे भक्तों के लिए खुला रहेगा।