फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम लघु सचिवालय में लोगों को मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा

गुरुग्राम जिला लघु सचिवालय परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्र व पैदल पार पथ के सौन्दर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। लघु सचिवालय आने वाले आमजन को जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। जल्द ही प्रशासन इसका विधिवत तरीके से शुभारंभ कराएगा। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि लघु सचिवालय के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां स्थित सरकारी कार्यालयों में काम के सिलसिले में प्रतिदिन आने वालों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। सौंदर्यीकरण कार्य में साइनेज लगाने, री-साइक्लिग कागजों के इस्तेमाल, शौचालयों की स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां आने वाले आमजन को सरकारी कार्यालयों के बारे में जानकारी हो कि कौन सा कार्यालय कहां पर और किस फ्लोर पर है। लघु सचिवालय में आने वाले पैदल यात्री बिना किसी असुविधा के सुगम तरीके से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। इसके मद्देनजर कोर्ट की ओर से आ रहे वनवे मार्ग की लेन में से एक-एक लेन को पैदल पार पथ में परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें