फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम में जर्जर सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइटें बनीं सिरदर्द

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 23 May 2026 09:17 PM IST

न्यू गुरुग्राम। दौलताबाद गांव के कई इलाकों में खराब सड़क और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। दौलताबाद चौक से सत्या द हर्मिटेज और सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवा सोसाइटियों की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, वहीं कई पोलों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं और कई लाइट रात में जलती नहीं हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं देर रात नौकरी से लौटने वाली महिलाओं को भी असुरक्षित महसूस होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें