गुरुग्राम में रोज डे के मौके पर शहर की फूलों की दुकानें रंग-बिरंगे गुलाबों से सजी नजर आईं। लाल, गुलाबी, सफेद और पीले गुलाबों की खुशबू से बाजार महक उठा। प्रेम और अपनापन जताने के लिए युवाओं के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों में भी गुलाब खरीदने का खास उत्साह देखा गया। दुकानदारों के अनुसार रोज डे पर गुलाबों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक रही।