फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित सरस आजीविका मेले का रंग संगीत के संग

मेले में देसी संगीत का रंग चढ़ रहा है। मेले में बनचारी समूह ढोल, नगाड़े-मंजीरा, बांसुरी और देसी संगीत उपकरणों के साथ कई तरह की धुन सुना रहे हैं। शाम के वक्त यह समूह मेले में घूम-घूम कर संगीत सुनाकर लोगों को आनंदित कर रहा है। वहीं दोपहर में मेले में आने वालों का मुख्य द्वार पर मनोरंजन कर रहे हैं। कुछ उत्साही लोग इनके साथ नाचने लगते हैं तो कुछ बच्चे नगाड़ा बजाने लगते हैं। कुल मिलाकर विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प और राज्य विशेष की चीजों की खरीदारी के बीच देसी संगीत से कभी-कभी बॉलीवुड गीतों की धुन मेले को और ज्यादा मोहक बना रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें