फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ी, समर्थन में किया प्रदर्शन

हरियाणा सरकार की ओर से मानी गई मांगों के संबंध में आदेश जारी करने में हो रही देरी और कथित वादाखिलाफी के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल अब 15 अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया है। मंगलवार को हड़ताल के छठे दिन कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कमला नेहरू पार्क में आयोजित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय रैली में हिस्सा लिया। राज्य उपप्रधान एवं इकाई प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार के साथ 13 मई को हुए समझौते के बावजूद मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जन संगठनों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से निगम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने की अपील की। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन-ड्राइवरों को पक्का करने, सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने और नियमित भर्ती समेत कई मांगों पर वादा पूरा नहीं कर रही है। उनका कहना है कि सरकार बार-बार बैठकें कर आश्वासन दे रही है, लेकिन सहमति बनी मांगों के संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें