फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: 11 अगस्त तक बढ़ी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

गुरुग्राम: हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफी और मांगों को लागू करने में टालमटोल का आरोप लगाते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने राज्य कमेटी की ऑनलाइन बैठक के बाद प्रदेशव्यापी हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाकर 11 अगस्त तक करने का निर्णय लिया है। शनिवार को बारिश और खराब मौसम के बावजूद नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। पुराने नगर निगम कार्यालय में आयोजित धरने की अध्यक्षता नगर निगम इकाई प्रधान बसंत कुमार और अग्निशमन विभाग के जिला उपप्रधान जोगिंदर ने संयुक्त रूप से की। संचालन इकाई सचिव धर्मेंद्र जिंघाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते में कई मांगों पर सहमति बनी थी। अब तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें