फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, कराई गई फॉगिंग

हाल ही में हुई बारिश के बाद मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए डीएलएफ के जी और एच ब्लॉक में बुधवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से फॉगिंग कराई गई। बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है, जिससे मच्छरों का प्रजनन बढ़ा है। ऐसे में फॉगिंग अभियान चलाया गया ताकि मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। फॉगिंग के दौरान ब्लॉक की सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को विशेष रूप से कवर किया गया। स्थानीय निवासियों ने आरडब्ल्यूए की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मच्छरों के प्रकोप में कमी आएगी और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें