फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अचानक गुरुग्राम पहुंचे मंत्री अनिल विज, अधिकारियों में चेहरों पर नजर आया खौफ

आकाश दुबे Updated Wed, 08 Jan 2025 10:20 PM IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री बुधवार को गुरुग्राम बस अड्डा और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अचानक ही निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री के इस औचक निरीक्षण का खौफ अधिकारियों के चेहरों पर साफ नजर आया। अधिकारियों व कर्मचारियों में निरीक्षण के दौरान यह खलबली रही कि किसी कार्य में कमी मिलने पर मंत्री काेई कार्रवाई संबंधी आदेश न जारी कर दें। हालांकि निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज काफी शांत दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों से दोनों विभागों के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अनिल विज ने गुरुग्राम के बस अड्डा का औचक निरीक्षण करने के दौरान महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत को बस अड्डा परिसर में साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें